प्रयागराज खीरी हत्याकांड : आरोपी ग्राम प्रधान पर लगेगा गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रधान का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

प्रयागराज/ नैनी, अमृत विचार। खीरी में बीते सोमवार को चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा (16) की लकड़ी के पटरे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप तुर्कपुरवा के ग्राम प्रधान मो. युनुस समेत गैर समुदाय घर अन्य पांच लोगों पर लगाया था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। हत्या के आरोपी ग्राम प्रधान मो. युनुस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उसकी अवैध संपत्तियों पर कुर्की की कर्रवाई की जाएगी। खीरी पुलिस ग्राम प्रधान  की आपराधिक कुंडली खंगालने में लगी हुयी है। प्रधान मो. युनुस के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। 

मालूम हो कि खीरी में स्कूल दो घर वापस लौटते वक्त चचेरी बहन से छेड़खानी करने के विरोध पर 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा (16) की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले मे तुर्कपुरवा के ग्राम प्रधान मो. युनुस समेत गैर समुदाय के पांच लोगों पर घरवालो ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों और ग्रामीणो ने आरोपी प्रधान के घर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर मंगलवार को बवाल भी किया था। खीरी बाजार में 28 घंटे तक सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया था। रात साढ़े नौ बजे के बाद जाम खत्म कराया जा सका था। 

मामले मे पुलिस आयुक्त ने लापरवाही के चलते खीरी थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह व प्रभारी बप्पी सोनी को निलंबित भी कर दिया था। अफसरों का कहना है कि मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -बहराइच : दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

संबंधित समाचार