मुंबई बैठक के बाद बोले ठाकरे- भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव साथ लड़ेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिव सेना (यूबीटी) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए इंडिया गठबंधन ने अगला लोकसभा चुनाव ‘एक साथ’ लड़ने का संकल्प लिया है।

ठाकरे ने कहा कि विपक्षी का इंडिया गठबंधन आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है और आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तैयार है। उन्होंने आज यहां 28 राजनीतिक दलों के सम्मेलन की मेजबानी करते हुए कहा, “हम कदम-दर-कदम आगे बढ़ रहे हैं और इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

हम सभी राष्ट्र-प्रेमी हैं और हम उन लोगों से लड़ेंगे जो देश के विरोधी हैं, आप सभी जानते हैं कि वे कौन हैं।” उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि इंडिया गठबंधन निरंकुशता, जुमलों, भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर बोलेगा।

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया परिवार’ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे अत्याचारों का मुकाबला करेगा और एक ‘नये भारत’ के लिए काम करेगा।उन्होंने कहा, “हमने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के बारे में सुना था, लेकिन उसके बाद सहयोगियों को भुला दिया गया और दोस्तों को ही फायदा हुआ।” उन्होंने कहा कि वर्षों तक ‘लूट’ होती रही, चुनाव के समय ‘छूट’ (गैस सिलेंडर की कीमतें वापस लेना) हम यह सब रोक देंगे। 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक हाईकोर्ट ने देवेगौड़ा के पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना का चुनाव अमान्य किया घोषित 

संबंधित समाचार