लखनऊ में आयोजित होगा दो दिवसीय डेंटल शो, 1400 डेंटिस्ट लेंगे हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दांत से जुड़ी बीमारियों और उनके इलाज में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों पर जानकारी साझा करने के लिए विशेषज्ञ राजधानी में जुटेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय यूपी डेंटल शो का आयोजन होना है। दो और तीन सितम्बर को आयोजित होने वाले इस डेंटल शो में देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञ डॉक्टर हिस्सा लेंगे।

दरअसल, इंडियन डेंटल एसोसिएशन की लखनऊ इकाई की तरफ से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश डेंटल शो का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. अमिताभ के मुताबिक इस डेंटल शो में विशेषज्ञ डॉक्टर दांत की बीमारियों से जुड़ी तकनीकों के बारे में जानकारी साझा करेंगे। साथ ही डेंटल की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को इलाज की बारीकियां भी सिखायेंगे। इसके अलावा इलाज से संबंधित उपकरणों के स्टॉल भी लगाये जायेंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आशीष खरे ने बताया है कि इस डेंटल शो में करीब 1400  डेंटिस्ट शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : बीजेपी सांसद कौशल किशोर के घर में हत्या : जुए में हार-जीत को लेकर विवाद, 12 हजार के लिए मर्डर

संबंधित समाचार