बरेली : तीन सालों से 70 हजार लोग नगर निगम को नहीं दे रहे टैक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अफसरों ने नोटिस भेजने की तैयारी शुरू की

बरेली, अमृत विचार। तीन सालों से टैक्स जमा न करने वालों पर नगर निगम सख्त रूख अपनाने जा रहा है। ऐसे करदाताओं की संख्या 70 हजार बताई जा रही है। अफसरों के अनुसार इन करदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

जीआईएस सर्वे के बाद शहर में 2 लाख 40 हजार संपत्ति रजिस्टर्ड हुई हैं। इनमें कई पहली बार निगम के अभिलेख में दर्ज हुई हैं। वहीं, तमाम लोग ऐसे हैं, जो टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। नगर निगम ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि शहर में 35 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने निगम को टैक्स नहीं दिया है। निगम ने ऐसे लोगों की सूची बनानी शुरू कर दी है, जिन्होंने तीन साल से कोई टैक्स नहीं दिया है। 

हालांकि, टैक्स न देने वालों की ये संख्या पहले चरण की जांच में सामने आई है। माना जा रहा है कि 70 हजार लोग ऐसे हैं, जो तीन साल से कोई टैक्स नहीं दे रहे हैं। इन्हें नोटिस भेजा जाएगा। सीटीओ पीके मिश्र ने बताया कि तीन साल से कामर्शियल या गृहकर किसी भी श्रेणी का करदाता हो, उसने यदि टैक्स नहीं दिया है तो उसे नोटिस भेजा जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली : बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी, 37 डिग्री तक जाएगा तापमान

संबंधित समाचार