वाराणसी में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी हॉस्टल संचालक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। राजघाट थाना क्षेत्र में एक निजी हॉस्टल संचालक मनीष नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनीष पर हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने बुधवार को आरोप लगाया था कि उसके साथ संचालक ने छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ का आरोप लगते हुए छात्राओं ने रात में हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने पूरी विवेचना कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को दुसरे हॉस्टल में भेजा गया है। गिरफ्तार संचालक भाजपा का नेता बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पार की डेढ़ लाख की ज्वैलरी, मुकदमा दर्ज 

संबंधित समाचार