Kanpur Dehat News: छोटे ने बड़े भाई की थी हत्या, हत्यारोपी फरार, पुलिस की टीमें तलाश में दे रही दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी थी।

कानपुर देहात में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस फरार हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

कानपुर देहात, अमृत विचार। बेहटा गांव में गुरुवार रात जमीन के विवाद में बड़े भाई ने मझले भाई की खेत पर सब्बल मार कर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर सगे भाईयों व ससुर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी फरार हैं। पुलिस की तीन टीमें पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी शशिकांत गौतम (30) गुरुवार कर देर रात अपने पिता रामपाल से दो बीघे जमीन मांगने गया था। उसी बीच वहां मौजूद बड़े भाई शैलेंद्र उर्फ पिंटू से उसका विवाद होने लगा और उसने सब्बल से हमला कर दिया। बचने के लिए शशिकांत खेतों की तरफ भागा तो उसका पैर तार में फंस गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा था। तभी बड़े भाई पिंटू ने सब्बल से वार कर शशिकांत की हत्या कर दी थी।

मामले में पुलिस ने सगे भाई शैलेंद्र, नंदू व पिता रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। लेकिन चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी नामजद आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। एक टीम इंस्पेक्टर एसएन सिंह व दूसरी टीम मैथा चौकी प्रभारी रामसिंह के नेतृत्व में लगाई गई है।

वहीं एसओजी टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस टीमों की छापेमारी के बाद भी हाथ खाली है। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

संबंधित समाचार