अयोध्या : अब क्षमता के हिसाब से कनेक्शन, ट्रांसफार्मरों की होगी कोडिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोडिंग के जरिए ओवरलोड होने से बचाये जायेगें ट्रांसफार्मर 

अयोध्या, अमृत विचार। बिजली आपूर्ति में दिक्कत व लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे विभाग ने इससे निजात पाने की एक नई कोशिश शुरू की है। अब ट्रांसफार्मरों की क्षमता के हिसाब से कनेक्शन देने का निर्देश जारी हुआ है। इसके तहत ट्रांसफार्मरों की कोडिंग कर वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे पता चल जाएगा कि किस ट्रांसफार्मर से कितने कनेक्शन जारी हैं। 
   
जिले में चार लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इसके लिए 14500 ट्रांसफार्मर लगे हैं। अधिकांश ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक कनेक्शन जारी कर दिया गया है। इससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। ओवरलोड के चलते उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की मार झेलनी पड़ रही है। इससे निजात दिलाने के लिए शासन ने सभी ट्रांसफार्मरों की कोडिंग कर वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। वेबसाइट पर अपलोड होते ही कही से कोई भी ट्रांसफार्मर पर कितने उपभोक्ता हैं का पता तुरंत चल जाएगा।

ट्रांसफार्मर की क्षमता के बराबर ही देना है कनेक्शन
शासन ने उपभोक्ताओं की लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता के हिसाब से ही कनेक्शन जारी करने का निर्देश दिया है। ऐसे में यदि अवर अभियंता ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक कनेक्शन जारी करते है तो जिम्मेदार होंगे। इसका जवाब उन्हें शासन को देना पड़ेगा।

बोले जिम्मेदार 
10 केवीए से लेकर उच्च क्षमता के सभी ट्रांसफार्मर की कोडिंग कर वेबसाइट पर अपलोड करना है। अवर अभियंताओं से उपभोक्ताओं और ट्रांसफार्मरों की सूची मांगी गई है। वेबसाइट पर अपलोड होते ही पूरा ब्योरा उससे मिल जाएगा। ट्रांसफार्मर से अधिक क्षमता पर उपभोक्ता के लिए जेई जिम्मेदार होगें।
- प्रदीप कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, विघुत वितरण खंड प्रथम

ये भी पढ़ें -लखनऊ : भाजपा महिला सभासद की पिटाई से उग्र कार्यकर्ताओं ने थाना घेरने की दी चेतावनी, मुश्किल से पुलिस ने मनाया

संबंधित समाचार