Etawah Theft News: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर की चोरी, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया।

इटावा में सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात से होने से लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाये।

इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली के मोहल्ला ब्रजराज नगर पानी की टंकी वाली गली में एक बंद मकान को  चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर लेडीज पर्स में रखी 75 हजार की नकदी, बक्सों में रखे कीमती पीतल-स्टील के बर्तन चोरी कर ले गए। 

मोहल्ला निवासी  गुड्डी देवी पत्नी पत्नी सर्वेश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात्रि 11 बजे वह अपने पीली कोठी स्थित आवास के ताले बंद कर सामने बने अपने दूसरे नये घर में सोने चली गई थी। सुबह छह बजे नित्य कार्य के लिए जैसे ही वह अपने आवास पर पहुँची, तो देखा कि उसका मुख्य द्वार खुला पड़ा है। साथ मे बंद ताला मय कुंडा के टूटा हुआ अलमारी में रखा है। वह बुरी तरह घबरा गई और घर के अन्दर जाकर देखा तो वह हैरान हो गई।

बक्सों का सामान कमरे में बिखरा पड़ा और 75 हजार रुपयों से भरा लेडीज बैग खुला पड़ा था। जिसमें रखी नगदी,कीमती पीतल-स्टील के बर्तन गायब थे। हिला ने घटना के संबंध में भरथना पुलिस को अवगत कराया  है। मोहल्लावासियों ने रात्रि में पुलिस की गश्त पर तरह तरह के सवाल उठाये हैं।

संबंधित समाचार