सुल्तानपुर : तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा में 17 साल पूर्व घर में घुसकर मारपीट, धारदार हथियार से चोट पहुंचाने व अपमानित करने के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। 

पीड़िता आशा देवी के वकील अभय तिवारी व रवींद्र पांडेय के मुताबिक 15 अगस्त 2006 की घटना बताते हुए पीड़िता ने गांव के ही दयाशंकर तिवारी, उमेश, शैलेंद्र व हरीश के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट में हाजिर न होने के चलते कोर्ट मजिस्ट्रेट साइमा जर्रार आलम ने दयाशंकर तिवारी, शैलेंद्र व हरीश तिवारी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। इसी ममले में एक आरोपी उमेश की जमानत पूर्व में हो चुकी है। मामले में सुनवाई के लिए न्यायालय ने 26 अक्टूबर की तारीख नियत की है।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : अपहरण - गैंगरेप के दोषी को 10 साल कठोर कारावास की सजा

संबंधित समाचार