अमेठी: फरार हत्यारोपियों पर आईजी ने रखा 50-50 हजार का इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहजीपुर भिटहरी के पास बीते करीब 2 महीने पहले पीट-पीटकर भाजपा नेता दिनेश सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो हत्यारोपियों पर आईजी अयोध्या ने 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत धौराहरा निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की बाजार से घर जाते समय सहजीपुर के भिटहरी गांव के पास लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। 

घटना के बाद मृतक की बेटी की तहरीर पर संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना उर्फ स्व0 हरिहर सिंह, दीपक सिंह पुत्र स्व0 पप्पू सिंह उर्फ रणविजय,रवि शंकर पाण्डेय पुत्र स्व0 इन्द्र नारायण पाण्डेय निवासी उमरी जमादार का पुरवा थाना अन्तू प्रतापगढ़ समेत अन्य पर संग्रामपुर थाने में धारा 302, 120बी, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

इसी मामले में फरार चल रहे 2 अभियुक्त ऋषभ सिंह और सुरेन्द्र यादव जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं और इनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस हर सम्भव प्रयास कर रही है। अमेठी एसपी ने कुछ दिन पहले फरार चल रहे सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित किया था। 

जिसके बावजूद फरार चल रहे दो अभियुक्त ऋषभ सिंह और सुरेन्द्र यादव अभी तक न तो गिरफ्तार किये जा सके हैं न ही न्यायलय में आत्मसमर्पण किया है । मृतक के परिजनों ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र से मांग की जिसके बाद आईजी ने दोनों अभियुक्तों पर इनाम बढ़ाते हुये 50-50 हजार रुपये की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : अपहरण - गैंगरेप के दोषी को 10 साल कठोर कारावास की सजा

संबंधित समाचार