बहराइच : गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बालिका को बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच,अमृत विचार। नानपारा रेंज के रायगंज गांव में मामा के यहां आई बालिका पर शनिवार को गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर निशानगाड़ा रेंज में नित्यक्रिया के लिए गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मोतीपुर थाना अंतर्गत राजापुर कला गांव निवासी अनीता पत्नी ननकऊ अपने भाई को राखी बांधने रायगंज थाना खैरीघाट गई थी। साथ में बेटी प्रिंसी सोनकर (7) को भी ले गई थी। मामा कुलदीप ने बताया कि प्रिंसी शनिवार को घर के सामने सड़क पर खेल रही थी। सड़क किनारे गन्ने का खेत है। दोपहर में बालिका द्वार पर खेल रही थी। इस दौरान गन्ने के खेत से तेंदुआ निकल आया। तेंदुआ ने बालिका पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हो गई। इसके बाद तेंदुआ चला गया। घटना की जानकारी वन विभाग व राजस्व विभाग को दी गई है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी, रेंजर राशिद जमील और एसडीओ एके सिंह मौके पर पहुंचे। डीएफओ संजय शर्मा ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हुई है। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राज दी जाएगी। उधर 

कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मटेही के नवीनपुरवा गांव में शनिवार को सुबह घर से खेत की ओर नित्य क्रिया के लिए जा रही इंदू देवी (35) पत्नी राजू पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

तेंदुए के हमला करते ही महिला चींखने और चिल्लाने लगी जिसपर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ महिला को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। हमले में महिला के सिर और गले में गंभीर चोंट बताई गई है। खून से लथपथ महिला को लोग आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी में भी इलाज के द्वारा सुधार न होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

संबंधित समाचार