अयोध्या: अकीदत के साथ मना बड़ी बी साहिबा का उर्स, कव्वालों ने बांधा समां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में आईटीआई के सामने स्थित हजरत बड़ी बी साहिबा उर्फ बीवी कताना का सालाना उर्स बड़े ही अदबो-एहतेराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह बाद नमाजे फजर कुरान खानी व कुल शरीफ का आयोजन किया गया। वहीं कव्वालों ने समां बांध दिया। 
    
सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक जश्ने ईद मिलादुन्नबी आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में हजरत अल्लामा मौलाना सैयद अब्दुल्ल रब उर्फ चांद बाबू साहब, हजरत मखदूम भीख मक्की शाह रहमतुल्ला ताला अलेह के साहिबे सज्जादा सैयद मोहम्मद निजामी हसन साहब, मुफ्ती जिया उल हक ने शिरकत की। 

मुस्लिम यतीम खान बड़ी बुआ कमेटी के कोषाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय उर्स मुकद्दस का आयोजन किया गया। उर्स का सम्पूर्ण आयोजन परंपरागत तरीके से हुआ। 

लंगर का भी इंतजाम किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने लंगर चखा। इस दौरान हाफिज मोहम्मद वकील, हाफिज मोहम्मद शमीम अख्तर, मोहम्मद निज़ाम, आसिफ, हाजी वसीम, गुलाम अहमद सिद्दीकी के अलावा बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: न चारा न पानी..., बदहाल अवस्था में बंद कमरे में रह रहे गोवंश, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार