ए आर रहमान को टैक्स चोरी मामले में नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने मशहूर संगीतकार ऑस्कर विजेता ए आर रहमान को टैक्स चोरी मामले में नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति टी एस शिवगननम और न्यायमूर्ति भवानी सुब्रोयन ने आयकर विभाग की याचिका पर सुनवाई के बाद यह नोटिस जारी किया। आयकर विभाग ने अपनी याचिका में कहा है कि रहमान ने 3.47 करोड़ …

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने मशहूर संगीतकार ऑस्कर विजेता ए आर रहमान को टैक्स चोरी मामले में नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति टी एस शिवगननम और न्यायमूर्ति भवानी सुब्रोयन ने आयकर विभाग की याचिका पर सुनवाई के बाद यह नोटिस जारी किया।

आयकर विभाग ने अपनी याचिका में कहा है कि रहमान ने 3.47 करोड़ रुपये अपने चेरिटेबल ट्रस्ट को स्थानांतरित कर कर का अपवंचन किया है। याचिका में यह भी कहा गया है कि रहमान की 2011-12 की आयकर विवरणी में विसंगतियां भी पाई गई है।

संबंधित समाचार