बलिया: किशोरी से नाबालिग छात्र ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित रूप से उसके गांव के 15 वर्षीय एक किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

उसके अनुसार बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीया एक किशोरी के साथ उसके गांव के ही 15 वर्षीय एक किशोर ने 31 अगस्त की शाम को बलात्कार किया। तब किशोरी अपने पिता से मिलने के लिए खेत जा रही थी। 

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कपूर सिंह ने बताया कि घटना के बाद शुक्रवार को किशोरी के पिता ने आरोपी के घर जाकर जब अपनी नाराजगी जताई तो उसे अपशब्द कहे गए तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। 

उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर किशोर के विरुद्ध शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) 504 (शांतिभंग करने के इरादे से अपमान करना) व 506 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कक्षा नौ का छात्र है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।  

यह भी पढ़ें : लखनऊ : गर्भावस्था में ओरल हाइजीन की कमी से हो सकता है भारी नुकसान

संबंधित समाचार