प्रदेश में दूसरे स्थान पर जीएसटी रिटर्न फाइल करने में बरेली जोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) में रिटर्न भरने में बरेली जोन के व्यवसायियों ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अपर आयुक्त ग्रेड 1 ओपी चौबी ने बताया कि जोन में करीब 25 हजार व्यवसायी हैं। इनमें 19770 रिटर्न दाखिल करने के योग्य हैं।

जुलाई में 18361 व्यवसायियों ने रिटर्न दाखिल किया। रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले 1409 कारोबारियों को राज्य कर विभाग एक सप्ताह बाद नोटिस जारी करेगा। जवाब से असंतुष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके मुताबिक जुलाई के लिए शासन ने 101.07 करोड़ रुपये लक्ष्य निर्धारित किया था।

मुरादाबाद जोन ने 91.24 करोड़ रुपये जमा कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बरेली जोन ने 73.42 प्रतिशत और गौतमबुद्ध नगर ने 73.40 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। जीएसटी वसूल करने में प्रदेश में सबसे खराब स्थिति गाजियाबाद और कानपुर की रही।

यह भी पढ़ें- बरेली: कैसे हो मलेरिया और डेंगू से बचाव?, स्वास्थ्य विभाग ही दे रहा मच्छरों को पनाह

संबंधित समाचार