बरेली: दूसरे दिन नेताओं की सिफारिश से सुस्त पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 90 हजार का वसूला जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दूसरे दिन पीलीभीत रोड और हरुनगला में चला अभियान, 90 हजार का जुर्माना वसूला

फोटो- पीलीभीत बाईपास रोड पर फुटपाथ पर रेता बजरी वालों पर कार्रवाई करती नगर निगम की टीम

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन पीलीभीत बाईपास और हरुनगला में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पहले दिन डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था लेकिन दूसरे दिन पार्षदों और नेताओं की सिफारिश की वजह से कार्रवाई में तेजी नहीं दिखी। टीम ने छह लोगों से 90 हजार का जुर्माना वसूला।

अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को पीलीभीत रोड पर अभियान चलाया। बीसलपुर चौराहे से हरुनगला रोड पर सरिया और रेता बजरी वाले फुटपाथ पर अपना सामान फैलाकर कारोबार कर रहे थे। टीम ने तीन दुकानदारों पर कार्रवाई की और जेसीबी से रेता-बजरी को जब्त करना शुरू किया। इस पर कारोबारी सामने आ गए और जुर्माना देकर सामान बचाया। पीलीभीत रोड मॉल के पास कुछ दुकानदार रेता बजरी के साथ ईंट को फुटपाथ पर रखे थे। टीम ने यहां भी सामान जब्त करना शुरू किया तो दुकानदारों ने जुर्माना दिया। टीम ने छह लोगों से 90 हजार जुर्माना वसूला है।

यह भी पढ़ें- बरेली: लूट के मामले में थाने पहुंचे व्यापारी, जल्द खुलासा करने की मांग

संबंधित समाचार