लखनऊ: युवक की मौत के बाद दो पक्षों में पथराव, पुलिस पर भी ग्रामीणों का हमला
लखनऊ, अमृत विचार। मलिहाबाद में दिलावर नगर क्षेत्र के एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ हिंसक हो गई। मृतक के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। परिजनों ने एक समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हिंसक …
लखनऊ, अमृत विचार। मलिहाबाद में दिलावर नगर क्षेत्र के एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ हिंसक हो गई। मृतक के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया।
परिजनों ने एक समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दोनों समुदाओं के लोग आमने सामने आ गए। और जमकर पथराव हुआ। वहीं मौके पर क्षेत्राअधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
आपको बता दें मृतक राम विलास का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में आया तो लोगों ने शव को रोड पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया तो भीड़ बेकाबू हो गई जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
जवाब में गांव वालों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए जिसके बाद पुलिस को जान बचाने के भागना पड़ा। क्षेत्राधिकारी के साथ मौके पर पीएसी समेत भारी पुलिस बल मौजूद है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
