यूपी पीसीएस 2018 अंतिम चयन परिणाम में अनुज नेहरा टॉपर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2018 अंतिम चयन का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। जारी परिणाम के मुताबिक टॉप तीन में छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। परिणाम के पानीपत की अनुज नेहरा ने टॉप किया तो गुरुग्राम की संगीता राघव दूसरे तथा मथुरा की ज्योति शर्मा तीसरे स्थान …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2018 अंतिम चयन का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। जारी परिणाम के मुताबिक टॉप तीन में छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। परिणाम के पानीपत की अनुज नेहरा ने टॉप किया तो गुरुग्राम की संगीता राघव दूसरे तथा मथुरा की ज्योति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर जालौन के विपिन कुमार शिवहरे व पांचवें स्थान पर पटना के कर्मवीर केशव हैं। इस बार की परीक्षा में शीर्ष तीन स्थान पर जगह पाने वाले उत्तर प्रदेश के बाहर के हैं।
अयोग के सचिव जगदीश निधि ने बताया कि परिणाम छात्र-छात्राओं के लिए आयोग कार्यालय में सूचना पट पर भी लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पीसीएस परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम अयोग की बेवसाइट http://uppsc.up.nic.in पर भी अपलोड कर दिया गया है।
बता दें कि पीसीएस 2018 मेंस परीक्षा में सफल 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया था। कोविड-19 के बीच में भी 15 जुलाई से 25 अगस्त तक इंटरव्यू हुआ था। 988 पदों पर भर्ती होनी थी। इंटरव्यू 984 पदों के लिए आयोजित किया गया था। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में आयोजित की गई थी, जिसमें 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।
प्रदेश के मिलेंगे 976 नये अधिकारी
पदों की भर्ती के मामले में हाल के वर्ष में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की इधर के वर्षों की सबसे बड़ी परीक्षा से प्रदेश को 976 अधिकारी मिलेंगे। प्रदेश की सेवा में 988 पदों के लिए भर्ती परीक्षा में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। सूचना अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी के 12 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों के न मिलने के कारण पदों को कैरी फारवर्ड कर दिया गया है।
पदवार कटऑफ जल्द, चार पदों पर साक्षात्कार नहीं
सचिव ने कहा कि चयनितों का प्राप्तांक, श्रेणीवार व पदवार कटऑफ अंक जल्द आयोग की वेबसाइट में जारी किया जाएगा। इसमें सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 का प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं पीसीएस-2018 के तहत चार पदों पर साक्षात्कार नहीं हुआ। अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1/ सहायक नगर आयुक्त के एक व लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया है।
