मुरादाबाद : फ्रांस के हूज नेक्सट मेले में भारतीय उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र
मेला : पेरिस मेले में इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने किया
हूज नेक्सट मेले में उत्पादों के बारे में जानकारी लेते फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ।
मुरादाबाद, अमृत विचार। फ्रांस के पेरिस में हूज नेक्सट मेले में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के इंडिया पवेलियन का उद्घाटन फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने किया। मेले में भारतीय उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के इंडिया पवेलियन में ईपीसीएच की प्रशासनिक समिति के सदस्य सागर मेहता और हूज़ नेक्सट की शो डायरेक्टर सिल्वी पौराट और सदस्य प्रदर्शको ने उद्घाटन के मौके पर आयोजन के उद्देश्य को बताया। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने बताया कि 2-4 सितंबर तक यह आयोजन चलेगा।
मेले में भारतीय हस्तशिल्प, फैशन, आभूषण और सहायक उपकरण उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। मेले में 14 निर्यातकों के साथ परिषद की भागीदारी दुनिया भर के आगंतुकों को आकर्षित कर रही है। फ्रांस में भारत के राजपूत ने प्रदर्शकों से मिलकर उनके व्यवसायिक भावना की सराहना की। ईपीसीएच के चेयरमैन दिलीप बैद ने बताया कि हूज नेक्स्ट आयोजन रेडी-टू-वियर, एक्सेसरीज, सौंदर्य और जीवनशैली का प्रदर्शन करता है। यह दर्शक वर्ग, फैशन वितरक और ब्रांड के लिए समाधान और इनोवेशन देने वाला कार्यक्रम है।
मेला अंतरराष्ट्रीय डिजाइन, फैशन और जीवनशैली से जुड़े लोगों को एक छत के नीचे ला रहा है। मेले के आयोजक दुनिया भर से 45,000 से अधिक आगंतुकों के मेले में आने की उम्मीद कर रहे हैं। भारत की भागीदारी से मेले की जीवंतता और विविधता बढ़ेगी। भारतीय फैशन, कपड़ा और आभूषण उत्पाद उद्योग में जीवंत उद्यमिता से परिचित होंगे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के स्वागत को सजे बाजार, कान्हा के लिए वस्त्र और झूले की हो रही खरीदारी
