मुरादाबाद : जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के स्वागत को सजे बाजार, कान्हा के लिए वस्त्र और झूले की हो रही खरीदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीकृष्ण की झांकी सजाने को झालर, खिलौने, मूर्तियां व अन्य सामान की हो रही खरीदारी 

बाजार में एक दुकान पर रखीं लड्डू गोपाल की मूर्तियां।

मुरादाबाद, अमृत विचार। लड्डू गोपाल के स्वागत के लिए महानगर के बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को खास बनाने की तैयारी हो रही है। शनिवार को कान्हा की मूर्ति, उनके वस्त्र, मुकुट, झूला आदि खूब खरीदे गए। भक्तों को गाय-बछड़े की जोड़ी भी खूब भा रही है। जन्मोत्सव की झांकी सजाने को झालर, खिलौने, मूर्तियां व अन्य सामान की भी खरीदारी तेज हो गई है।

जन्माष्टमी उत्सव के लिए सजी लड्डू गोपाल की मूर्ति दुकानों की शोभा बनी हैं। सुबह से ही जन्माष्टमी के लिए खरीदारी शुरू हो गई। बर्तन बाजार, बुध बाजार, टाउनहाल, कटरा, पीतल नगरी, हरथला, सुपर मार्केट समेत अन्य दुकानों में कान्हा जन्मोत्सव की खुशी मनाने के लिए सामान की खरीदारी को लेकर लोग उमड़ रहे हैं। इस बार ठाकुरजी की आकर्षक पोशाकें आईं हैं। गोटा, नग, मोती व अन्य सजावटी सामग्री से पोशाक सजी हैं। झूले भी छोटे-बड़े साइज में बाजार में उपलब्ध हैं। भगवान की विभिन्न प्रकार की मालाएं बिक रही हैं।

जन्मोत्सव की तैयारी में कृष्ण भक्त कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बर्तन बाजार व्यापारी विपिन गुप्ता ने बताया कि महानगर के लोगों को इस बार गाय-बछड़े की जोड़ी खूब भा रही है। बुध बाजार स्थित दुकान के व्यापारी कुलंवत सिंह ने बताया कि दुकानों में श्रीकृष्ण को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध है। 

कान्हा के लिए वस्त्र और झूले की हो रही खरीदारी
कान्हा के लिए वस्त्र और झूले की खरीदारी को लोग दुकानों पर उमड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है। व्यापारी कुलबंत सिंह का कहना है कि कुछ लोग लड्डू गोपाल की मूर्ति के साथ-साथ उनके वस्त्र झूले के साथ कंप्लीट सामान भी खरीद रहे हैं। एक दुकान पर लड्डू गोपाल के कपड़े खरीदने आई अमृता धारीवाल का कहना है कि दुकान पर लड्डू गोपाल के लिए सुंदर-सुंदर कपड़े झूले सहित आदि चीज उपलब्ध हैं। कान्हा के कपड़ों के साथ मेरी छह माह की बेटी है। उसके लिए भी में कान्हा के कपड़े लेने आई हूं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 25 स्कूलों के 3000 बच्चे कंप्यूटर में होंगे निपुण, बनाई खास नीति

संबंधित समाचार