कौशांबी : पूर्व विधायक आसिफ जाफरी का निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
कौशांबी, अमृत विचार। जिले के चायल क्षेत्र के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाफरी ने शनिवार देर रात अंतिम सांस ली। जाफरी काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे चायल क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। हार्ट में दिक्कत होने के कारण हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए चेन्नई गए हुए थे लेकिन ऑपरेशन के पूर्व उनकी मृत्यु हो गई उनके पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से प्रयागराज लाया जा रहा है। पूर्व विधायक के शव को उनके पैतृक गांव मंहगांव कौशांबी लाया जाएगा जहां सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
कौशांबी के चायल से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जनाब आसिफ जाफरी जी का इंतकाल, अत्यंत दुःखद।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 3, 2023
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/0yvWr218kj
ये भी पढ़ें - डॉ दिनेश शर्मा को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार
