लखनऊ : राज्यसभा उपचुनाव में दिनेश शर्मा को प्रत्याशी बनाने पर केशव मौर्य ने दी बधाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी आधिकारिक घोषणा पत्र जारी कर भाजपा के दिल्ली मुख्यालय से की गई है। डॉ. दिनेश शर्मा का नाम अधिकारिक रूप से घोषित करने पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर दिनेश शर्मा को जीत के लिए भी अग्रिम बधाई दी है। 

बताते चले कि राज्यसभा सदस्य रहे हरिद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है। रिक्त सीट पर 15 सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की तारीख 5 सितंबर और नाम वापस लेने की तारीख 8 सितंबर रखी गई है। डॉ. दिनेश शर्मा का राज्यसभा के लिए चुना जाना लगभग तय है। 

ये भी पढ़ें -डॉ दिनेश शर्मा को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार

संबंधित समाचार