हरदोई : नहाने गए अधेड़ की तालाब में डूब कर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। नहाने गए अधेड़ का एका-एक तालाब में पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में डूब गया,जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि हरियावां थाने के सधिनावां गांव निवासी 55 वर्षीय प्रदीप शनिवार की शाम को अपने गांव से निकलकर पड़ोसी गांव कोट गया हुआ था। जैसा कि बताते है कि प्रदीप वहीं पर एक तालाब में नहाने के लिए उसके करीब पहुंचा,तभी उसका पैर फिसल गया। वहां के लोगों के मुताबिक उन्होंने प्रदीप को डूबता हुआ देखा और शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। तालाब के आस-पास काफी भीड़ लग गई। गांव वाले उसे बाहर निकालते, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। 

इस बारे में एसएचओ हरियावां धर्मेन्द्र गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -भदोही : खनन अधिकारी ने मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर के साथ जेसीबी कराया सीज

संबंधित समाचार