बहराइच: शिक्षामित्रों ने बाइक रैली निकाल सांसद आवास पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बहराइच, अमृत विचार। जिले के शिक्षामित्र ने रविवार को मांगों को लेकर शहर में बाइक रैली निकाली। सभी ने बहराइच सांसद के आवास का घेराव करते हुए ज्ञापन दिया। शिक्षामित्र ने मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। जनपद बहराइच के सैकड़ो शिक्षामित्र रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए।
बीएसए कार्यालय से तिरंगा यात्रा रैली निकालते हुए सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड़ के आवास पर पहुंच गए और धरना प्रदर्शन करने लगे। सांसद के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिस पर सांसद ने शिक्षामित्र से ज्ञापन लेकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर शिक्षामित्र की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

शिक्षामित्रो के मांगों में नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्र की योग्यता पूर्ण कराकर पुनः समायोजित शिक्षक बनाने की मांग की। समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह का मानदेय व 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित किया जाए।नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्र को सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए।
मृतक शिक्षा मित्रों के जीवकोपार्जन हेतु परिवार से किसी एक को नियुक्ति प्रदान की जाए।शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षामित्र को नियमों में शिथिलता प्रदान हुए सहायक अध्यापक के पद पर नियमित किया जाए।मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रो को पुनः एक अवसर प्रदान करते हुए मूल विद्यालय में वापस किया जाए।
महिला शिक्षामित्र का विवाहोपरांत उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित करने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव श्याम मिश्र, अनवारुल रहमान, गिरीश चंद्र जायसवाल, सुरेश कुमार यादव, राजित राम निषाद,अवधेश कुमार वर्मा,तृप्ति सिंह, दिनेश कुमार यादव, अर्चना चौहान, सुनील कुमार सहित सैकड़ो शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अब भूगर्भ जलस्तर की मिलेगी रियल टाइम ऑनलाइन जानकारी, खर्च होगा 32.60 लाख
