आजमगढ़: पांचवें प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, बच्चों के साथ पत्नी की तलाश में भटक रहा पति
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तीन बच्चों की मां अपने पांचवे प्रेमी के साथ अपने पित को छोड़ भागी है। पीड़ित पति अपने बच्चों के साथ पत्नी की तलाश में जुटा है। बच्चे अपनी मां की गुमशुदगी का पर्चा हाथ में लेकर जगह- जगह भटकने को मजबूर हैं।
पीड़ित अनिल राजभर ने पुलिस से की शिकायत में बताया है वह कुछ साल पहले चंडीगढ़ काम के सिलसिले में गया था। वहीं पर उसकी मुलाकात रीना से हुई थी। दोनों में प्रेम हुआ है और उन्होंने शादी कर ली।
अनिल के मुताबिक बीते 9 साल से वह गांव में खुशी के साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे। अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी रीना ने बताया था कि उसके कई दोस्त हैं, लेकिन उसने सभी दोस्तों को छोड़ दिया है। रीना ने अपना पूरा जीवन अपने पति अनिल के साथ गुजारने की बात भी कही थी।
अनिल की माने तो बीते कुछ समय से रीना फोन पर बातें किया करती थी, पूंछने पर टालमटोल करती थी। 3 अगस्त की देर शाम रीना घर से शौच जाने की बात कहकर निकली। जिसके बाद आज तक वापस नहीं आई। पीड़ित अनिल ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की,लेकिन लगभग एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस भी रीना को नहीं तलाश पाई है।
इलाके में हो रही चर्चा
मौजूदा समय में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू की चर्चा चारों तरफ हो रही है। ठीक उसी तरह जिले में इस कहानी की चर्चा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अब भूगर्भ जलस्तर की मिलेगी रियल टाइम ऑनलाइन जानकारी, खर्च होगा 32.60 लाख
