घोसी उपचुनाव: प्रचार खत्म, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा व भाजपा ने एक-दूसरे पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में रविवार को प्रचार खत्म हो गया। चार सितंबर को पोर्लिंग पाटियां रवाना होंगी। इस बीच, समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा व सपा ने अपनी प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया और वोट मांगे। इस बीच, सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि घोसी उप चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा धांधली कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

ज्ञापन में कहा गया है कि अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों व सपा समर्थक मतदाताओं के घरों में पुलिस फोर्स पहंुचकर बिजली की लाइनें काट रही है। पुलिस थाना घोसी में बुलाकर सीओ, थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबिल भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अल्पसंख्यकों सहित सपा समर्थक मतदाताओं को प्रताड़ित कर रहे है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने या मतदान में भाग न लेने की हिदायतंे दी जा रही हैं।

पूरे निर्वाचन क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन आतंक का माहौल बना रहा है, जिससे सम्बन्धित घोसी विधान सभा उप निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की उपरोक्त कार्यशैली पर तत्काल रोक लगाकर स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराया जाय।

सपा कार्यकर्ता प्रभवित कर रहे चुनाव: भूपेंद्र सिंह चैधरी

दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह घोसी उप चुनाव: प्रचार खत्म, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां ने कहा कि सपा प्रत्याशी व समर्थकों की ओर से मतदाताओं को खरीदने का कार्य किया जा रहा है। मुस्लिम व अनुसूचित वर्ग क्षेत्रों में मतदान के लिए रकम बांटी जा रही है। सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करनेे के लिए मतदाताओं को धमकी दी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल इस पर रोक लगाने के मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-घोसी उपचुनाव: अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील- भाजपा को हराओ...

संबंधित समाचार