हरदोई: हापुड़ कांड को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर जिले में बर काउंसिल के आवाहन पर वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया ।तत्पश्चात जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया। बताते चलें कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस ने अभद्रता की थी।

इसी बात को लेकर बर काउंसिल के आवाहन पर प्रदेश भर के अधिवक्ता सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में भी तीन दिन अधिवक्ता होने हड़ताल पर रहने की घोषणा की है ।सोमवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के पश्चात जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में हापुड़ के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की गई। अधिवक्ता प्रोटेक्शन प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा अधिवक्ताओं पर दर झूठे मुकदमे स्पंज करने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें- विनय हत्याकांड में परिजनों का खुलासा, 52 बीघा जमीन के लिए था अरुण सिंह था विवाद, जताई यह आशंका

संबंधित समाचार