प्रेमी के लिए बन गई कातिल: प्रेम-प्रसंग में की थी पति की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और हत्यारोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में हंसपुरम की झाड़ियों में मिले शव का पुलिस ने किया।

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के हंसपुरम की झाड़ियों में मिले शव पुलिस ने खुलासा किया। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के हंसपुरम की झाड़ियों में मिले शव पुलिस ने खुलासा किया। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी। नौबस्ता पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर ही हत्या का खुलासा किया। हत्यारोपी अनस के पास से मृतक का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त कटर ब्लेड भी बरामद हुआ।

यह था मामला

नौबस्ता गल्लामंडी निवासी रामबहादुर पांडेय, पत्नी शकुंतला दो बेटे रविकांत पांडेय उर्फ नितिन, अनूप व बेटी सीता के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि रविकांत राजकोट में प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता था। वर्ष 2016 में रविकांत की शादी मटियारा निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। रविकांत व प्रियंका के एक बेटी चुन्नु (6) व बेटा मुन्नु (4) है।

परिजनों ने बताया कि शादी के दो वर्ष बाद से ही रविकांत पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहने लगा। डेढ़ माह पूर्व रविकांत ने गंगापुर कालोनी ने किराए पर मकान लिया था। रविकांत रक्षाबंधन के कारण बीती 28 अगस्त को कानपुर आया था। रक्षाबंधन पर रविकांत पत्नी प्रियंका व बच्चों के साथ गल्लामंडी स्थित आवास पर गया था। एक सितंबर को प्रियंका के साथ वापस गंगापुर कालोनी लौटने के बाद रविकांत लापता हो गया था। परिजनों ने नौबस्ता थाने में रविकांत की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को रविकांत का शव हंसपुरम नहर के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला।

संबंधित समाचार