VIDEO: 'चांद पर भेजा इंसान, पहुंच गया नरक...' पाकिस्तान का यह वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Pakistan Viral Video: भारत ने 23 अगस्त को‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की सतह पर उतार कर इतिहास रच दिया। भारत की इस सफलता पर दुनिया भर में सराहना की जा रही है। भारत के प्रयासों और उसके स्पेस मिशन की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तानी मीडिया की प्रतिक्रियाएं भी ऑनलाइन सामने आईं। लेकिन अब पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
दरअसल, पाकिस्तान के नागरिकों का चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शुरुआत में देखने के बाद से ही हंसी थमने का नाम ही महीं ले रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ‘पाकिस्तानी भी चांद पर जा रहे हैं’ कैप्शन के साथ शेयर किए गए इस वीडियो ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। लोगों ने इस वीडियो को हंसाने वाला और कुछ ऐसा पाया जिसे कोई भी देखना नहीं भूल सकता। वीडियो में कथित तौर पर पाकिस्तान से लोगों को चंद्रमा पर ले जाते हुए वर्चुअली सीन दिखाए गए हैं।

‘चंद्रमा की जगह नरक में पहुंच गया’
कंप्यूटर से बनाए गए इस वीडियो में, एक शख्स रॉकेट पर बैठे हुए चंद्रमा की ओर जाते हुए नजर आ रहा है। वह शख्स जब स्पेस में पहुंचता है, तो कहता है कि वह चंद्रमा की जगह नरक में पहुंच गया है। तब धरती पर बैठे पाकिस्तानी युवक उसे चांद तक पहुंचने का रास्ता बताते हैं। वीडियो के आखिर में, चंद्रमा की सतह पर उतरने और अपना उत्साह व्यक्त करने के बाद शख्स कहता है, ‘ओह, आखिरकार मैं चांद पर पहुंच गया।’ 

वीडियो को जिस तरह से एडिट किया गया है, वह कमाल का है। यही वजह है कि यह इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को कई लोगों ने इसे अगल-अलग सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ‘एक्स’ पर तैमूर ज़मान नाम के यूजर ने इस वीडियो शेयर किया है। 

ये भी पढ़ें- क्या आपको भी चाहिए गर्लफ्रेंड? इस खूबसूरत लड़की ने निकाला फॉर्म, Apply करने से पहले जान लें शर्तें

संबंधित समाचार