चंद्रयान-3: रोवर के बाद स्लीप मोड पर गया लैंडर विक्रम, 22 सितंबर के आसपास सक्रिय होने की उम्मीद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन का ‘विक्रम’ लैंडर सुप्तावस्था (स्लीप मोड) में चला गया है। इससे पहले रोवर ‘प्रज्ञान’ शनिवार को सुप्तावस्था या निष्क्रय अवस्था में चला गया था।

इसरो ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विक्रम लैंडर भारतीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे सुप्तावस्था में चला गया। इससे पहले चास्ते, रंभा-एलपी और इलसा पेलोड द्वारा नये स्थान पर यथावत प्रयोग किये गये।

जो आंकड़े संग्रहित किये गये, उन्हें पृथ्वी पर भेजा गया।’’ पेलोड को बंद कर दिया गया और लैंडर के रिसीवर को चालू रखा गया है। इसरो ने कहा था, ‘‘सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी से भी ऊर्जा मिलना बंद हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के पास ही निष्क्रिय अवस्था में चला जाएगा। उनके 22 सितंबर, 2023 के आसपास सक्रिय होने की उम्मीद है।

’’ इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने पहले कहा था कि चंद्र मिशन के रोवर और लैंडर चंद्रमा की रात में निष्क्रिय हो जाएंगे। 

ये भी पढे़ं- भारत के पहले सौर अन्वेषण अभियान ‘आदित्य एल-1’ का हिस्सा हैं केरल के चार पीएसयू

संबंधित समाचार