इटावा में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मनीष यादव से जेल में की मुलाकात, बोले- भाजपा की धर्म में कोई आस्था नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

इटावा में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मनीष यादव से जेल में की मुलाकात।

इटावा में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मनीष यादव से जेल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की धर्म में कोई आस्था नहीं है।

इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य आज इटावा पहुंचे। वे सबसे उन्होंने जिला कारागार पहुंचकर  सपा नेता मनीष यादव पतरे से मुलाकात की । मनीष यादव को  सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिपणी करने के आरोप में गिरफ्तार जेल भेजा गया है।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  मनीष यादव को झूठा फसाया गया है। पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखा कर गिरफ्तारी का नाटक किया। साथ ही अवैध असलाह दिखाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में बहुत घिनौना कृत्य किया है। बीजेपी सरकार में  द्वेष भावना में कार्यकर्ताओ को झूठा फसाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी की  धर्म में कोई आस्था नहीं है। भाजपा धर्म की मार्केटिंग करती है। धर्म के नाम पर लोगों की आंखों में धूल झोंकती है। इनको धर्म कोई लेना-देना नहीं है, इनको भगवान से कोई लेना देना नहीं है। झूठी लोकप्रियता लेने के लिए भगवान का इस्तेमाल करते हैं। तमिलनाडु के मंत्री उदय निधि स्टालिन के सनातन पर दिए बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा भाजपा हर चीज में मार्केटिंग करती है।

ओम प्रकाश राजभर के  बयान  शिवपाल सिंह यादव पर दिए बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा इस बात से ना तो शिवपाल यादव की सेहत पर कोई फर्क पड़ेगा और ना ही समाजवादी पार्टी पर। घोसी उपचुनाव समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा की हवा खराब है। भाजपा हताशा की शिकार है, उसके चलते अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं। इंडिया के गठबंधन के खिलाफ जितना भी भाजपा बोलेगी उसका गुणात्मक प्रभाव पड़ेगा। भाजपा का सूपड़ा साफ होना बिल्कुल तय है। भाजपा का पाप का घड़ा पूरी तरह से भर गया है, किसान नौजवान आम इंसान भाजपा सरकार से परेशान है।

किसानों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं दूसरी तरफ छुट्टा जानवर किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे। लघु सीमांत व्यापारियों को भी भाजपा ने नहीं छोड़ा उन्हें जीएसटी के नाम पर लूटा जा रहा है। जिनके वोटो से भाजपा की सरकार बनी वह भी नाराज हैं।

कहा कि  भाजपा संविधान को बदलने की फिराक में है। संविधान विरोधी कार्य किया जा रहे हैं। संविधान प्रदत्त अनुसूचित जाति पिछड़ा का आरक्षण शून्य कर रही है । भाजपा सरकार, अनुच्छेद 14 में इस बात का साफ उल्लेख है कि धर्म जाति वर्ण संप्रदाय और लिंग में भेदभाव नहीं होना चाहिए और सरकार भेदभाव कर रही है।

हिंदू राष्ट्र की मांग करना भी संविधान विरोधी है और जो इस तरह की मांग करता है वह राष्ट्र विरोधी है। यह पहली सरकार है जो लोकतंत्र को भी खत्म करने का काम कर रही है, इसी कारण से विपक्षी दलों पर केंद्र सरकार ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स के छापा डलवा कर ओंछी मानसिकता दिखाई जा रही है।

आगामी विशेष सत्र में एक देश एक चुनाव लाने के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी तो बहुत दूर की बात है।डेढ़ हफ्ते में यह कार्य करना संभव नहीं है।  वैज्ञानिकों की चंद्रयान की कामयाबी और आदित्य एल वन की कामयाबी का लाभ प्रधानमंत्री लेना चाहते हैं इसके लिए यह सत्र बुलाया जा रहा है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,सपा नेता देवेश शाक्य बिल्लू , सपा नेता सुनील यादव, डा बृजवीर सिंह यादव लाला, सतेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य सत्यभान यादव,राहुल यादव, अन्य सपा नेता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार