बरेली: आईवीआरआई लैब ने मांगी 5,000 जांच किट, सीडीओ ने लौटाई फाइल
बरेली, अमृत विचार। कोविड के संदिग्ध मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच करने में कोई अड़चन न आए। इसके मद्देनजर आईवीआरआई लैब ने 5,000 जांच किटों की मांग की। इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय चिट्ठी भेजी। इस बार 21 दवाईयों को शामिल कर जांच किट की मांगी गई। जबकि पूर्व में किट के साथ इतने आइटम नहीं भेजे …
बरेली, अमृत विचार। कोविड के संदिग्ध मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच करने में कोई अड़चन न आए। इसके मद्देनजर आईवीआरआई लैब ने 5,000 जांच किटों की मांग की। इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय चिट्ठी भेजी। इस बार 21 दवाईयों को शामिल कर जांच किट की मांगी गई।
जबकि पूर्व में किट के साथ इतने आइटम नहीं भेजे गए थे। किट में ज्यादा दवाएं मांगने को लेकर अधिकारी भी चौकन्ना हो गए हैं। दो दिन पहले जांच किट खरीदने के संबंध में जब फाइल प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग की टेबिल पर पहुंची तो फाइल देखकर वह भी गंभीर नजर आए।
उन्होंने फाइल लेकर पहुंचे लिपिक को आपत्ति लगाते हुए लौटा दिया। इससे जांच किट खरीदने का मामला लटकता नजर आ रहा है। अब माना जा रहा है कि जिलाधिकारी के संक्रमण से जंग जीतकर डीएम आवास लौटने के बाद ही फाइल पर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि कुछ माह पूर्व बजट न मिलने की वजह से जांच किट समय पर नहीं थी। इससे जांचें प्रभावित हो गई थीं। कई दिनों तक आरटी-पीसीआर जांचें आईवीआरआई लैब में नहीं हुई थीं।
