बहराइच : स्वामी प्रसाद मौर्य का ब्राम्हण संगठन ने फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के रमपुरवा चौकी चौराहे पर सोमवार को धार्मिक ग्रंथो व ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने पर परशुराम सेवा संस्थान इकाई परशुराम सेना प्रकोष्ठ के पदाधिकरियों द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतलादहन किया। सभी ने स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद, अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश जताया।

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों धार्मिक ग्रंथ और ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी। पूर्व में भी रामचरितमानस सहित कई बार सनातन धर्म संस्कृति वा ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। संगठन के मंडल महा सचिव मनीष मिश्रा ने बताया कि लगातार ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को संरक्षण दिया रहा है।

बिना संरक्षण के वह ऐसा बयान नहीं दे सकते हैं। प्रदेश महामंत्री आईटी सेल पुष्पेंद्र अवस्थी राजन ने बताया कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सभी धर्म समाज के जीवन को सुखद बनाने के लिए मंगल कामना करता है। बावजूद इसके टिप्पणी करने का मतलब सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना है लेकिन ब्राह्मण समाज को साथ लेकर चलने वाला ही राज करेगा और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगा। परशुराम सेवा संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ तिवारी के निर्देश पर सभी ने सोमवार को स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया। इस दौरान  सूरज त्रिवेदी मंडल अध्यक्ष आईटी सेल, इंद्रेश कुमार मिश्रा जिला प्रभारी, सुंदरम अवस्थी, जिला मंत्री अमित पांडे, विश्वरूप मिश्रा, जिला संयोजक डॉक्टर अमित मिश्रा, आशुतोष मिश्रा पुनीत, अमित पाण्डेय, विमल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : मंत्री के घर में हत्या : फुटेज आई सामने, पुलिस की थ्यौरी पर उठ रहे सवाल

संबंधित समाचार