दिल्ली में कांग्रेस ने सभी सात लोकसभा क्षेत्रों में समन्वयक किए नियुक्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयक नियुक्त किए, जो राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के पुनर्गठन में मदद करेंगे और अगले 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें - उदय निधि स्टालीन के सनातन धर्म को खत्म करने के बयान को लेकर भीलवाडा बंद का किया गया आह्वान

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चांदनी चौक के लिए राहुल रिछारिया, दक्षिणी दिल्ली के लिए गुलाम हुसैन खालिक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लिए सनी मलिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए चिमन भाई विंझुदा, नयी दिल्ली के लिए हकुभा जाडेजा, पूर्वी दिल्ली के लिए संजीव शर्मा और पश्चिमी दिल्ली के लिए उमा शंकर पांडे को समन्वयक बनाया गया है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ‘‘दिल्ली के लिए कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कुछ समन्वयक नियुक्त किए हैं और प्रत्येक समन्वयक की ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के नाम सूचीबद्ध करने में मदद करने के लिये तीन नेता उनके साथ होंगे।

हमारा उद्देश्य पूरे संगठन का पुनर्गठन करना है।’’ उन्होंने कहा, "समन्वयक अगले 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट हमें सौंपेंगे। हम रिपोर्ट की दोबारा जांच परख करेंगे और उसके अनुसार अगले चरण पर निर्णय लेंगे।’’

ये भी पढ़ें - BJP की कद्दावर नेता और पूर्व CM उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- अब न्योता मिलने पर भी नहीं जाउंगी जन आशीर्वाद यात्रा में 

संबंधित समाचार