हापुड़ लाठीचार्ज : अब 4 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, रिटायर्ड जज भी बने सदस्य 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी में एक और सदस्य को शामिल किया गया है। रिटायर्ड जज हरिनाथ पांडेय को कमेटी में शामिल किया गया है। कमिश्नर सेल्वा कुमारी की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी में आईजी नचिकेता झा और डीआईजी मुनिराज जी भी शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच कमेटी बनाये जाने के निर्देश दिए थे। 

गौरतलब है कि हापुड़ में वकीलों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज मामले में अधिवक्ता प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही पूर्व में उन्होंने जांच कमेटी में रिटायर्ड जज को शामिल करने के लिए ज्ञापन भी दिया था।      

ये भी पढ़ें -अयोध्या : नातिन का इंगेजमेंट करवा जोधपुर से लौटा परिवार, टूटे मिले ताले, नकदी-जेवर गायब

संबंधित समाचार