काजीपुरा हादसा : एक और शव निकाला गया, मरने वालों की संख्या हुई चार
फतेहपुर में इमारत गिरने की घटना
बाराबंकी, अमृत विचार। फतेहपुर कस्बे के काजीपुरा में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। राहत कार्य में जुटी एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को मलवे में फंसे मलवे में फंसे गुड्डू उर्फ आफताब पुत्र हाशिम उम्र करीब 42 वर्ष का शव निकाला। गुड्डू का शव निकाले जाते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया।
काजीपुरा में सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे के तीन मंजिला इमारत ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मलवे में गुड्डू उर्फ आफताब पुत्र हाशिम फंसा हुआ था। जिसे जीवित निकालने का प्रयास चल रहा था। पूरी रात प्रयास के बाद अंतत एसडीआरएफ की टीम ने गुड्डू के शव को बाहर निकाल लिया। इस घटना में घायल सभी आठ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सभी का चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें -कर्बला में कुर्बानी दे हुसैन ने इंसानियत को बचाया : मौलाना
