मेरठ: विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा की प्रतिमा से भाला चोरी, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। मेरठ में स्पोर्ट्स सिटी चौराहे पर लगी विश्व विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा की मूर्ति से भाला चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मेरठ: विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा की प्रतिमा से भाला चोरी, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस pic.twitter.com/QYNsbjki0k
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 5, 2023
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शहर में हापुड अड्डा के नवीनीकरण के बाद स्पोर्ट्स सिटी चौराहे का नाम रखा गया है, जहां ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की भाला पकड़े हुए प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार देर रात किसी चोर ने प्रतिमा से भाला चुरा लिया। मंगलवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस उपाधीक्षक किठौर को जांच सौंपी है।
ये भी पढ़ें- मेरठ: थाने से डाक लेकर जा रहे सिपाही को रोडवेज बस ने कुचला, पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया
