ICC World Cup 2023 : विश्वकप में 'जर्सी पर 'इंडिया' नहीं, 'भारत' लिखा जाना चाहिए', Virender Sehwag ने जय शाह से की डिमांड
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर बीसीसीआई से मांग कर दी है कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी पर 'इंडिया' की बजाय 'भारत' लिखा जाना चाहिए। उन्होंने इस पोस्ट में बीसीसीआई और उसके सचिव जय शाह को भी टैग किया है।
I have always believed a name should be one which instills pride in us.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 5, 2023
We are Bhartiyas ,India is a name given by the British & it has been long overdue to get our original name ‘Bharat’ back officially. I urge the @BCCI @JayShah to ensure that this World Cup our players have… https://t.co/R4Tbi9AQgA
सहवाग ने लिखा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करेगा। हम भारतीय हैं। इंडिया नाम अंग्रेजों का दिया हुआ है और हमारे मूल नाम 'भारत' को पाने में आधिकारिक तौर पर वापस पाने में लंबा समय लग गया है। वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की जर्सी पर भारत लिखा जाना चाहिए। मैं आग्रह करता हूं बीसीसीआई और जय शाह से कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस विश्व कप में हमारे खिलाड़ियों के सीने पर भारत हो।’
Team India nahin #TeamBharat.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 5, 2023
This World Cup as we cheer for Kohli , Rohit , Bumrah, Jaddu , may we have Bharat in our hearts and the players wear jersey which has “Bharat” @JayShah . https://t.co/LWQjjTB98Z
सहवाग ने बीसीसीआई की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि अब टीम इंडिया नहीं टीम भारत है। उन्होंने लिखा, 'इस वर्ल्ड कप जब हम कोहली, रोहित, बुमराह, जड्डू को चीयर करें तो हमारे दिल में भारत होना चाहिए और खिलाड़ी वो जर्सी पहनें जिसपर 'भारत' लिखा हो'।
आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मुकाबले के साथ अहमदाबाद से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है।
ये भी पढ़ें : ICC World Cup 2023 : BCCI सचिव Jay Shah ने अमिताभ बच्चन को दिया विश्व कप का गोल्डन टिकट
