ICC World Cup 2023 : BCCI सचिव Jay Shah ने अमिताभ बच्चन को दिया विश्व कप का गोल्डन टिकट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलावार को बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को क्रिकेट विश्व कप 2023 का गोल्डन टिकट दिया। शाह ने ट्वीट किया, हमारा स्वर्णिम टिकट किसी और को नहीं बल्कि 'सदी के महानायक' को देने का सौभाग्य मिला।
Golden ticket for our golden icons!
— BCCI (@BCCI) September 5, 2023
BCCI Honorary Secretary @JayShah had the privilege of presenting our golden ticket to none other than the "Superstar of the Millennium," Shri @SrBachchan.
A legendary actor and a devoted cricket enthusiast, Shri Bachchan's unwavering support… pic.twitter.com/CKqKTsQG2F
उन्होंने कहा, फिल्मी जगत के बिग बी का भारतीय टीम के प्रति अटूट समर्थन है, जो हम सभी को प्रेरित करता रहता है। वह आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए हमारे साथ जुड़े हैं, जिससे हम और अधिक रोमांचित हैं।
उल्लेखनीय है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होगा। भारतीय टीम विश्व कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को खेलेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें : Indian Squad for World Cup 2023 : वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल-सूर्यकुमार समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका
