Ghosi bypoll : घोसी उपचुनाव में तीन बजे तक हुई 43.54 फीसदी वोटिंग
लखनऊ, अमृत विचार। घोसी विधानसभा उपचुनाव में मतदान का सिलसिला जारी है। चुनाव आयोग के आँकड़ानुसार तीन बजे तक 43.54 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी ने धांधली का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि घोसी उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वे भी वोट डाल सकेंगे। रिणवा ने बताया कि घोसी उपचुनाव के लिए 239 मतदान केंद्र और कुल 455 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में 4.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 2.31 लाख पुरुष, 1.99 लाख महिलाएं और नौ अन्य शामिल हैं।
ये भी पढ़ें -Ghosi bypoll : 11 बजे तक 21 फीसदी से ज्यादा मतदान, सपा ने धांधली का लगाया आरोप
