बहराइच: दीवानी न्यायालय गेट पर मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने मंगलवार को दीवानी न्यायालय गेट पर मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला जलाया। इसके बाद सभी कार्य से विरत हो गए। सभी हापुड़ की घटना में दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ जिले के अधिवक्ताओं पर बीते सप्ताह पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था। जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए थे।

वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश भर के अधिवक्ता दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर डीजीपी और मुख्य सचिव का पुतला जलाया। सभी ने प्रशासन और पुलिस के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए।

लाठीचार्ज में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर मुकदमा और डीएम एसपी के स्थानांतरण की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में वकील मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही। उधर जिले के मोतीपुर, कैसरगंज, नानपारा, पयागपुर और महसी तहसील के वकीलों ने भी धरना देते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जगह-जगह से लीक कर गईं पेयजल योजना की पाइपें, लोग परेशान

 

संबंधित समाचार