अयोध्या: हापुड़ कांड को लेकर जिला कचहरी समेत सभी तहसीलों में अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला
अयोध्या, अमृत विचार। हापुड़ कांड को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को जिला कचहरी समेत सभी तहसीलों में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज व महिला वकीलों की पिटाई के दोषी पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध वकीलों ने मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला फूंका।
जिला मुख्यालय पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्र के नेतृत्व में वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वकीलों ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। वहीं बीकापुर में तहसील परिसर मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।
अध्यक्ष आबाद अहमद की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान लालमणि पांडेय, अवधेश पांडेय, उमेश प्रसाद पांडेय, राम जगत तिवारी, बृजेश तिवारी, अरुण मिश्र, आलोक सिंह, अम्बिका मिश्र, केके मिश्र शामिल रहे। सोहावल तहसील में भी गेट पर मुख्य सचिव व प्रदेश के डीजीपी का पुतला फूंका।
संघ अध्यक्ष एसपी निषाद की अगुवाई में अधिवक्ता ब्रजनंदन श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्र, अंजनी दुबे, हेमंत दुबे, अनूप पाण्डेय, सत्यनाम तिवारी, मो मुकीम अजीत पाण्डेय, शिव मूर्ति तिवारी, सुधीर मिश्र, रामयज्ञ तिवारी, पीडी तिवारी आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जगह-जगह से लीक कर गईं पेयजल योजना की पाइपें, लोग परेशान
