इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया दस न्यायिक अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया, जिसके द्वारा कुछ न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण की जानकारी सार्वजनिक हुई।

जिन अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, उनमें सर्वप्रथम अनुपम गोयल जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मुजफ्फरनगर में, सत्यानंद उपाध्याय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मुजफ्फरनगर को पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय मेरठ में, विष्णु कुमार शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश चित्रकूट को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर में, विकास कुमार (प्रथम) पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल औरैया को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चित्रकूट में, जयप्रकाश तिवारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश महाराजगंज को जिला सत्र न्यायाधीश रमाबाई नगर (कानपुर देहात) में, अचल सचदेवा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामपुर को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आजमगढ़ में, नीरज कुमार पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय मेरठ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश महाराजगंज में, सत्यप्रकाश त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रायबरेली को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामपुर में, राजेश्वर शुक्ला प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय फतेहपुर को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गोरखपुर में और प्रदीप सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कौशांबी को पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल प्रयागराज (दक्षिण) में स्थानांतरित किया गया है। उक्त जानकारी महानिबंधक राजीव भारती ने जारी की है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 9 सितंबर को लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना

संबंधित समाचार