अतीक-अशरफ हत्याकांड : हत्या करने वाले शूटरों से मिले उनके परिजन !
प्रतापगढ़, अमृत विचार। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में प्रतापगढ़ जेल में बंद दो शूटरों से उनके परिवार के लोगों ने मुलाकात की है। हालाँकि इस बात की पुष्टि मंगलवार की देर रात तक जेल प्रशासन द्वारा नहीं की गई थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शूटर लवलेश तिवारी से उसकी मां और बहन ने सोमवार दोपहर यहां आकर मुलाकात की थी। उसी के साथ बंद अपराधी अरुण मौर्य से उसकी मां और भाई ने मिलकर घर का हाल-चाल बताया। इन शूटरों को तन्हाई बैरक में रखा गया है। वहां पर कई सीसीटीवी और पुलिस की हर पल ड्यूटी लगाकर सख्त निगरानी की जा रही है। रक्षाबंधन के खास पर्व पर भी इनसे मिलने कोई नहीं आया था, लेकिन त्योहार बीतने के बाद घर के लोग आए।
सूत्रों की माने तो इस दौरान परिवार के लोगों ने इन पर आरोप तय होने और वकील की नियुक्त की बात की। जेलर राजेश राय ने पूछे जाने पर बताया कि किस परिवार का सदस्य यार रिश्तेदार और मित्र कौन से बंदी से मिल रहा है, यह गोपनीय विषय है।
ये भी पढ़ें -यूपी: राज्य विधिज्ञ परिषद ने हड़ताल जारी रखने का किया निर्णय
