मिजोरम में दो किलोग्राम से अधिक की हेरोइन जब्त, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आइजोल। मिजोरम पुलिस ने राज्य में दो स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक मात्रा में हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सेरछिप से मंगलवार को 915 ग्राम हेरोइन जब्त की और प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में असम के चार और त्रिपुरा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के दो वाहन भी जब्त कर लिए। 

अधिकारी के मुताबिक, एक अन्य अभियान के तहत पुलिस ने सइतुआल जिले में सोमवार को 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.4 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है। 

ये भी पढे़ं- मणिपुर में हिंसा जारी, लेकिन सरकार की नजरों में हालात सामान्य हैं : कांग्रेस

 

संबंधित समाचार