फतेहपुर धर्म परिवर्तन मामले में शुआट्स वीसी आरबी लाल समेत सात पर केस दर्ज
प्रयागराज, अमृत विचार। फतेहपुर जनपद में दर्ज धर्मान्तरण के मुकदमे में फंसे शुआट्स के कुलपति आरबी लाल और अन्य पदाधिकारियों पर इसी आरोप में एक और केस दर्ज कराया गया है। जिले के घूरपुर थाने में बेबी मसीह नामक महिला की ओर से आरबी लाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ लिखी गई है। मामले मे आगे जांच की जा रही है।
मूलरूप से मीरजापुर की चुनार निवासिनी महिला ने आरोप लगाया है कि उसे धर्म परिवर्तन कराकर शुआट्स द्वारा संचालित क्रिस्टी मेमोरियल स्कूल में नौकरी दी गयी थी। उस पर दूसरे लोगों का धर्मान्तरण कराकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का दबाव दिया गया। बात न मानने पर तरह-तरह से शोषण किया जाने लगा। उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया। तीन बच्चों सहित उसे संस्थान परिसर के आवासीय कमरे से भी बाहर कर दिया गया।
घूरपुर थानाध्यक्ष संजीव चौबे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरबी लाल समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -विनय हत्याकांड : आज परिजन कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस, कौशल किशोर के बेटे से हुई थी पूछताछ
