खोजो तो जानें: अपनी स्मार्टनेस का करें टेस्ट, इस फोटो में छिपी बिल्ली को 5 सेकंड में खोजिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑप्टिकल इल्यूजन शेयर किया था। बता दें इसे एक साधारण कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था, बिल्ली को खोजें। चुनौती इन लकड़ियों के बीच छुपी हुई बिल्ली को ढूंढने की है। क्या आप इस दृश्य पहेली को सुलझा सकते हैं? एक एक्स यूजर कृति नाइक ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इस पहेली को हल करने में मजा आया। 

ऑप्टिकल भ्रम में स्क्रैप लकड़ी को एक दूसरे के ऊपर रखा हुआ दिखाया गया है। इस फोटो में एक काली बिल्ली छिपी हुई है। केवल एक कैट लवर ही इस ऑप्टिकल भ्रम में बिल्ली को देख पाएगा। बता दें ऑप्टिकल इल्यूजन 29 अगस्त को शेयर किया गया था। तब से इसे 10 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "खोजने में मुश्किल कहां है?" 

ये भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: गरीब बच्चे ने मां के लिए गाया बेहद मार्मिक गाना, दर्द बयां करता ये वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

 

संबंधित समाचार