Banda News: मंडलीय अस्पताल में लगी शासन से आई मशीन, मिर्गी और दिमाग की होगी जांचे
बांदा के मंडलीय अस्पताल में लगी शासन से आई मशीन।
बांदा के मंडलीय अस्पताल में शासन से आई मशीन लगी। इसमें मिर्गी और दिमाग की जांचे होगी। सीएमएस शासन से जल्द ही न्यूरोलॉजिस्ट की मांग भी करेंगे।
बांदा, अमृत विचार। मानसिक रूप से परेशान और मिर्गी के मरीजो को जांच के लिए इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा। मंडलीय अस्पताल में जल्द ही मिर्गी और दिमाग की जांचे शुरू हो जाएंगी। इंजीनियर ने स्वास्थ्य कर्मचारियो को इसका प्रशिक्षण दिया है।
मानसिक रूप से कमजोर मिर्गी आदि से पीड़ित मरीजो को जांच करवाने के लिए कानपुर, लखनऊ, समेत अन्य शहरो में जाना पड़ता है। जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब मरीजो को जांच के लिए भटकना नही पड़ेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डाक्टर एसएन मिश्रा ने बताया कि शासन से इलेक्ट्रो एनकेफ्लोग्राम ईईजी मशीन आ गई है।
इसे मंडलीय अस्पताल मेंं लगाया गया है। इंजीनियर वरूण शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया है।सीएमएस ने बताया कि यह मशीन मानसिक रोग से ग्रसित मरीजो के लिए है। इस मशीन से मरीजों की जांच होगी । इतना ही नही अगर दिमाग में खून का थक्का जमा है। वह भी मशीन बताएगी। मिर्गी की भी जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उनके यहां न्यूरोलॉजिस्ट डाक्टर की तैनाती नही है,जो इस रिपोर्ट को देख सके। इसलिए वह शासन से जल्द ही न्यूरोलॉजिस्ट की मांग करेंगे। इस मशीन की कीमत करीब ग्यारह लाख बताई गई है।
