लखनऊ : अखिलेश ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बुधवार को देशवासियों को बधाई दी।

अखिलेश यादव ने अपने बधाई संदेश में देशवासियों को अनंत शुभकामनायें देते हुये कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन लोक कल्याण के लिये समर्पित रहा। उनका दर्शन अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करने का है। अखिलेश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई। उनके द्वारा कुरूक्षेत्र के मैदान में गीता का दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

यह भी पढ़ें : चुनाव एनडीए बनाम इंडिया नहीं, बल्कि दो प्रत्याशियों के बीच : सुधाकर सिंह

संबंधित समाचार