रामपुर: प्रेमिका ने प्रेमी से धर्म परिवर्तन करने को कहा...नहीं माना तो की चप्पलों से पिटाई, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

रामपुर, अमृत विचार। अलग-अलग संप्रदाय के दो प्रेमियों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका से अपना धर्म परिवर्तन करने को कहा। जबकि प्रेमिका ने प्रेमी से अपना धर्म परिवर्तन करने को कहा। धर्म परिवर्तन के विवाद में गुस्साई प्रेमिका ने प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर डाली। 

ढकिया चैाकी क्षेत्र के एक गांव में अलग-अलग समुदाय के दो प्रेमियों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी अपनी प्रेमिका से धर्म परिवर्तन करने के लिए कह रहा था। जबकि प्रेमिका काफी दिनों से प्रेमी से धर्म परिवर्तन कर अपने साथ रखने के लिए कह रही थी।

मंगलवार को प्रेमी प्रेमिका के बीच धर्म परिवर्तन करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने पर गुस्साई प्रेमिका ने प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर डाली। प्रेमिका को नाराज देख प्रेमी चुप चाप मौका पाकर वहां से भाग खड़ा हुआ। तब जाकर पिटाई करने वाली प्रेमिका के गुस्सा से प्रेमी को निजात मिली। प्रेमिका द्वारा प्रेमी की पिटाई किए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: ढाबे पर चाय पीने रुके ट्रक चालकों को कार ने रौंदा, मौत

संबंधित समाचार